Sunday, Sep 24, 2023
-->
netflix-releas-priyankas-movie-trailer-white-tiger-jsrwnt

Netflix ने रिलीज किया प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की 'द व्हाइट टाइगर' का Trailer

  • Updated on 10/29/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और राज कुमार राव (raj kumar rao) की जोड़ी देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। दोनों फिल्म 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स ने द व्हाइट टाइगर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

मलाइका संग डॉ. हाथी का डांस आपको कर देगा हंसी से लोटपोट, देखें Video

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इसका ट्रेलर शेयर किया और कैप्शन में लिखा - यह कहानी एक परिवार और एक शख्स बलराम हलवाई की स्थिति के बारे में है। बलराम हलवाई का किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है। आदर्श गौरव बेहद होनहार कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला..एक छोटे गांव से निकलकर बलराम का भारत में कामयाब कारोबारी बनता है..और कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान को जिंदा रहने पर मजबूर करती है।

यह फिल्म 2008 के सर्वोश्रेष्ठ उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। अरविंद अडिगा के लिखे इस उपन्यास को बहुत लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में प्रियंका पिंकी मैडम और राजकुमार उनके पति अशोक के किरदार में हैं। उपन्यास की कहानी भारत में गरीबी, भ्रष्टाचार और संघर्ष के मुद्दों को उजागर करती है।

Bigg Boss 14 : कविता कौशिक ने अपने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप, फूट-फूटकर रोने लगे एजाज

Netflix पर अगले साल जनवरी में आएगी 'दि व्हाइट टाइगर' 
प्रियंका और राज कुमार के अलावा इसमें आदर्श गौरव भी हैं। बता दें कि फिल्म को रमिन बहरानी ने डायरेक्ट किया है तो वहीं मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये भी जानकारी दें कि एक्टिंग के अलावा प्रियंका इस फ‍िल्‍म में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही हैं। यह नेटफ्लिक्स पर अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

comments

.
.
.
.
.