Saturday, Apr 01, 2023
-->
new-video-of-priya-prakash-goes-viral-on-social-media

दुबई में लोगों पर नैनों का जादू चला रही है प्रिया प्रकाश, Video सोशल मीडिया पर वायरल

  • Updated on 6/20/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रिया प्रकाश को बेहद कम समय में दुनियाभर के लोग जान गए हैं। वो अपनी फिल्म में नैनों से जिस कदर बाण चला रही है उससे उनके अभिनेता ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया घायल हो गई है। एक गाने में आंखों से जादू बिखेरती प्रिया के 1 दिन में ही लाखों दीवाने हो गए थे।

करीना का खुलासा! राहुल गांधी को करना चाहती थीं डेट, देखें Video

प्रिया का ये जादू अभी थमा नहीं है। वो अब भारत ही नहीं बल्कि दुबई जाकर भी वहां के लोगों पर अपनी आंखों का जादू चला रही हैं। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वीडियो में उनके साथ उनकी फिल्म के अभिनेता रोशन अब्दुल रहूफ भी हैं। प्रिया ने वीडियो में बेहद ही खूबसूरत पिंक कलर की एक ड्रेस पहनी है। वो अपने अंदाज में प्यार से रोशन अब्दुल रहूफ को गोली मारती नजर आ रही हैं। 

वीडियो

प्रिया के चेहरे के एक्सप्रेशन के लोग पहले से ही कायल हैं। उनके इसी अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद किया और उन्हें एक रात में ही स्टार बना दिया। प्रिया की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ हाल ही में रिलीज हुई है। इसी फिल्म के गाने और सीन से वो फेमस हुई थी।

Video: बैली डांस करती उर्वशी ने ऐसे मटकाई कमर, लोग हुए घायल

प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो लोगों को बेहद पसंद आया उसमें वो एक गाना गा रही हैं। बता दें कि प्रिया जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरती से वो गाती भी हैं।

वीडियो

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.