Saturday, Jun 03, 2023
-->
newlyweds-deepika-and-ranveer-visited-to-siddhivinayak-temple-with-family-viral-pics

Video: शादी के बाद बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे 'दीपवीर', सिद्धिविनायक में दिखा पूरा परिवार

  • Updated on 11/30/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार पूरे परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे हैं। यहां ये नया शादीशुदा जोड़ा गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे। दीपवीर ने दर्शन से पहले और दर्शन के बाद जमकर मीडिया वालों को पोज दिए। दीपवीर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों एक साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों लाइट कलर के आउटफिट में दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@deepikapadukone @ranveersingh #deepikapadukone #ranveersingh #deepveer #afterwedding #afterweddingpics #deepveerpics

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on Nov 30, 2018 at 12:32am PST

रणवीर ने क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे को जैकेट के साथ टीमअप किया हुआ है तो वहीं दीपिका लॉन्ग ईयरिंग्स, लाल चूड़ा, माथे पर सिंदूर लगाए न्यूली ब्राइड लुक में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#deepikapadukone #ranveersingh parents today at #siddhivinayaktemple #DeepVeerKiShaadi @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 29, 2018 at 11:36pm PST

दीपिका ने लाइट ग्रे कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है। मंदिर से वापस आने के बाद की तस्वीरों में वे केसरिया कलर का 'अंगवस्त्रम' पहने हुए दिखे। दोनों के माथे पर तिलक लगा है। कहा जा रहा है कि 'अंगवस्त्रम' मंदिर की ओर से सितारों को प्रसाद के तौर पर भेंट किया गया।

Viral: शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे दीपिका-रणवीर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And after the puja they posed again #ranveersingh #deepikapadukone #DeepVeerKiShaadi @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 29, 2018 at 11:42pm PST

आपको बता दें, 14-15 नवंबर को दीपवीर ईटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 22 नवंबर को पहला रिसेप्शन हुआ था तो वहीं मीडिया के लिए 28 तारीक को मुंबई में हुआ। बताया जा रहा है अब 1 दिसंबर को दीपवीर एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें पूरा बॉलीवुड उमडे़गा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mom's dad's and sistas #ranveersingh #deepikapadukone today at #siddhivinayaktemple #DeepVeerKiShaadi @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 29, 2018 at 11:53pm PST

28 नवंबर को  मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्‍शन में रणवीर ने भी दीपिका के ड्रेस की तरह आईवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहनी। दोनों की ड्रेस एक दूसरे से काफी हद तक मैचिंग कर रही थी।  इसके साथ ही रणवीर ने शेरवानी के नीचे स्कर्ट पहनी थी। जिसके कारण सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्हीं में से कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो रणवीर के लुक पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.