Sunday, Sep 24, 2023
-->
nick-and-priyanka-chopra-reception-in-delhi-at-taj-hotel

जयमाल के वक्त रो पड़ी प्रियंका, निक ने कुछ इस तरह संभाला माहौल

  • Updated on 12/4/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2 दिसंबर को पूरे रीति रिवाज से शादी करने के बाद प्रियंका और निक जोधपुर से कल यानि कि 3 दिसंबर को रवाना हो चुके हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अपनी शादी में जयमाल के वक्त प्रियंका चोपड़ा काफी इमोशनल हो गई थीं। वहां मौजूद मेहमानों ने बताया कि वह काफी भावुक थीं, उनकी आंखों से आंसू आ गए थें। जिसके फौरन बाद निक ने पूरा माहौल संभाला और प्रियंका को हंसाने की कोशिश की।

प्रियंका की चूड़ा सेरेमनी के दौरान उनके चाचा यानि कि परिणीति चोपड़ा के पापा ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे के रूप में दीं। जैसे कि हम सब जानते हैं कि प्रियंका के पिता इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए उनकी कन्यादान की रस्म भी परिणीति के माता-पिता ने पूरी की। 

जाह्नवी और सारा के बीच तुलना करना ठीक नहीं : करण जौहर  

शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक दो रिसेप्शन देंगे। जोकि एक दिल्ली में आज 4 दिसंबर को होने वाला है और दूसरा मुंबई में होगा। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया गया है। प्रधानमंत्री के अलावा और भी कई राजनेताओं को मेहमान के तौर पर न्योता भेजा गया है। यह रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होगा। प्रियंका की शादी की तरह उनका रिसेप्शन भी काफी ग्रैंड होने वाला है।

प्रियंका-निक की शादी से पहले ये खबरें आई थी कि दोनों ने मिलकर अपनी वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्सनल इन्विटेशन दिया है। आपको बता दें, इलेक्शन को दौरान इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर में हैं। अब एेसे में यह देखना है कि वह इस रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करते हैं या नहीं। 

Video: राजधानी पहुंचे दुल्हा-दुल्हन, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ यूं हुआ प्रियंका-निक का स्वागत

वहीं निकयंका के चाहने वाले उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, प्रियंका समय-समय पर शादी की रस्मों से जुडीं तस्वीरों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है लेकिन उनको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कब खत्म होगा ये नहीं मालूम। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.