Tuesday, May 30, 2023
-->
nick jonas praises priyanka chopra acting in the white tiger sosnnt

The White Tiger में प्रियंका की एक्टिंग के फैन हुए उनके ससुर, कहा- बहू तुम पर गर्व है

  • Updated on 1/14/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म फिल्म 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) को लेकर खूब चर्चा में बनी हुी हैं। फिल्म में उनके अपोजिट राज कुमार राव (raj kumar rao) नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था जिसे दर्शकों की तरह से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले हैं।

Netflix ने रिलीज किया प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की 'द व्हाइट टाइगर' का Trailer

The White Tiger में  प्रिंयका की एक्टिंग के फैन हुए  निक
वहीं अब प्रियंका के पति पॉप सिंगर निक जोनस ने भी अपनी वाइफ के काम को खूब सराहा है। दरअसल, हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी, जिसके देखने के बाद निक प्रियंका की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए नजर आएं। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने प्रिंयका के अभिनय का बेहतरीन बताया है।

वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा है कि “आप सभी तैयार हो जाइए, क्योंकि यह फिल्म वाकई में अद्भुत है। प्रियंका फिल्म में तुम्हारी परफॉर्मेंस लाजवाब है। फिल्म में तुम बेहद दिलचस्प नजर आ रही हो।” ितना ही नहीं निक के पिता ने भी अपनी बहू की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है कि बहु तुम पर गर्व है।

बता दें कि प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इसका ट्रेलर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा - यह कहानी एक परिवार और एक शख्स बलराम हलवाई की स्थिति के बारे में है। बलराम हलवाई का किरदार आदर्श गौरव ने निभाया है। आदर्श गौरव बेहद होनहार कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला..एक छोटे गांव से निकलकर बलराम का भारत में कामयाब कारोबारी बनता है..और कैसे भूख और अवसर की कमी एक इंसान को जिंदा रहने पर मजबूर करती है।

आखिर क्यों Priyanka की इस फोटो पर सेलेब्स कर रहे हैं कमेंट? सोशल मीडिया पर हुई वायरल

यह फिल्म 2008 के सर्वोश्रेष्ठ उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है। अरविंद अडिगा के लिखे इस उपन्यास को बहुत लोगों ने पसंद किया था। फिल्म में प्रियंका पिंकी मैडम और राजकुमार उनके पति अशोक के किरदार में हैं। उपन्यास की कहानी भारत में गरीबी, भ्रष्टाचार और संघर्ष के मुद्दों को उजागर करती है।

प्रियंका और राज कुमार के अलावा इसमें आदर्श गौरव भी हैं। बता दें कि फिल्म को रमिन बहरानी ने डायरेक्ट किया है तो वहीं मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये भी जानकारी दें कि एक्टिंग के अलावा प्रियंका इस फ‍िल्‍म में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी काम कर रही हैं। यह नेटफ्लिक्स पर अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। 

यहां पढ़े बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...

अनुष्का के बाद अब क्या प्रियंका चोपड़ा देने वाली हैं Good News? कहा- मुझे बहुत सारे बच्चे... 

लॉकडाउन में सैलून जाकर बाल कलर करवाने पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा, अब मैनेजर ने दी सफाई 

क्रिसमस पर प्रियंका ने पहना इतना महंगा Jacket, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

सोशल मीडिया पर छाया प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ लुक, निक ने कहा- I love You 

पहली बार The White Tiger में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा-राजकुमार राव 

Netflix की इस फिल्म में साथ दिखेंगे प्रियंका चोपड़ा-राज कुमार राव, सामने आया फर्स्ट लुक 

20 साल पहले प्रियंका ने जीता का Miss Indis का खिताब, वीडियो शेयर कर खुद का बनाया मजाक 

OMG! ये थी प्रियंका की डेब्यू फिल्म, तब ऐसी दिखती थीं देसी गर्ल 

एक इंस्टाग्राम पोस्ट के इतने करोड़ चार्ज करती हैं प्रियंका, बनी बॉलीवुड के ऐसी पहली सेलेब

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.