Sunday, Sep 24, 2023
-->
nitesh-pandey-funeral

Nitesh Pandey Funeral: पिता के पार्थिव शरीर को चूमता रहा बेटा, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स

  • Updated on 5/25/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

मुंबई। टीवी को पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के एक्टर नितेश पांडे की अचालक हुई मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमें में हैं। बीते बुधवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण एक्टर का निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई वाले घर ले जाया गया, जहां टीवी के कई सेलेब्स नितेश को अलविदा कहने पहुंचे।

नितेश पांडे का 24 मई की रात अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक्टर के करीबी दोस्त और टीवी जगत से कई सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। नितेश पांडे की दोस्त और उनकी ‘अनुपमा’ को-स्टार रुपाली गांगुली भी रोते-बिलखते उनके घर पहुंची।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इनके अलावा आर माधवन, दिशा परमार, भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, नकुल मेहता, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, कृतिका कामरा, रेणुका शहाणे, अश्लेषा सावंत समेत कई स्टार्स इस दुख की घड़ी में नितेश पांडे के परिवार से मिलने पहुंचे।

नितेश पांडे के अंतिम संस्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में एक्टर के निधन पर उनके बेटे, पत्नी और मां रो-रोकर बेहाल नजर आए। नितेश पांडे के पार्थिव शरीर के पास उनका बेटा बार-बार पिता को चूमता हुआ दिखाई दिया। वहीं, बेसुध मां बेजान पड़े बेटे से वापिस आने की बात कहती रहीं। नितेश के निधन पर उनके घर में मची चीख-पुकार देखकर दिल रोने को हो जाए।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.