Tuesday, Jun 06, 2023
-->
niti taylor will play an important role in bade ache lagte hain 2

Wow ! अब 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में होगी नीति टेलर की एंट्री, कहानी में होगा बड़ा बदलाव

  • Updated on 1/18/2023

नई दिल्ली /टीम डिजिटल। टीवी के पॉपुलर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' दर्शकों के मोस्ट फेवरेट शो में से एक रहा है। इस शो में नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं लेकिन अब दोनों ने ही इस सीरियल में काम नहीं करने का फैसला कर लिया है। यह शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में राम कपूर और साक्षी तंवर रहे थे। इस शो के दूसरे सीजन में मुख्य भूमिकाओं को निभा रहे नकुल मेहता और दिशा परमार ने हाल ही में शो से क्विट करने की जानकारी दी है।

नीति टेलर की 'बड़े अच्छे लगते है 2' में एंट्री
बता दें कि अब इस शो की कहानी पूरी तरह से बदलने जा रही है, शो 20 साल का लंबा लीप लेने जा रहा है। इसीलिए शो के कलाकार स्क्रीन पर खुद को बड़ी उम्र में देखना नहीं चाहते थे जिसके कारण नकुल और दिशा ने शो को छोड़ने का फैसला लिया है। शो के लेटेस्ट अपटेड के मुताबिक 20 साल के लीप के बाद कहानी में दो नए किरदार नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बड़े 'अच्छे लगते हैं 2' में नीति टेलर की एंट्री होने वाली है। वह शो में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस शो में नीती टेलर रणदीप राय के साथ अभिनय करती नजर आएंगी।

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में नीति, राम और प्रिया की बेटी के किरदार में आने वाली हैं। वहीं शो में रणदीप के रोल के बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.