नई दिल्ली /टीम डिजिटल। हाल ही में एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बॉलीवुड की सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पर पौराणिक सीरियल 'रामायण' (Ramayan) को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था 'सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों को रामायण और महाभारत देखने की जरूरत है, जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कुछ नहीं पता।'
OPD बंद है तो न हों परेशान, टेलीफोन के जरिए मिलेगा इलाज!
सोनाक्षी के बचाव में आए भगवान कृष्ण वहीं अब 'महाभारत' (mahabharat) में कृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भारद्वाज (nitish bhardwaj) सोनाक्षी के सपोर्ट में आगे आए हैं। मुकेश खन्ना की बातों पर असहमति जताते हुए नितीश भारद्वाज ने कहा कि 'मैं अपने दोस्त मुकेश से कहना चाहता हूं कि हम सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा का मजाक ही क्यों बना रहे हैं। आज की पीढ़ी में बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें हमारी संस्कृति पौराणिक कथाओं के बारे में नहीं पता है। हमें आज की पीढ़ी को दोष देने के बजाय उनके माता-पिता को दोषी ठहराना चाहिए, जिन्होंने अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से वंचित रखा।'
नितीश भारद्वाज ने मुकेश खन्ना पर तंज कसते हुए आगे यह भी कहा कि 'एक ही बात को कहने के अलग-अलग तरीके होते हैं। बड़े लोग तभी सम्मान के पात्र होते हैं जब वो सहानुभूति दिखाते हैं।'
Corona lock down का उल्लंघन करने वाले 14 दिन के लिए66 भेजे जाएंगे सरकारी क्वॉरेंटाइन में
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का बना मजाक आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (kaun banega crorepati) में सोनाक्षी सिन्हा से 'रामायण' को लेकर एक सरल सवाल पूछा गया था।
सोनाक्षी से बिग बी ने पूछा था कि 'रामायण' में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे। इसके जवाब में पहले तो सोनाक्षी ने सीता जी का नाम लिया उसके बाद दिए गए लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया।इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया गया। कई लोगों ने सोनाक्षी का मजाक बनाया तो कई लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई।
कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण शुरू हो गई है.. अच्छे से देख ले ... ☹️#जय_श्रीराम 🙏 — Priya Keshari (@Priyake14885278) March 28, 2020
कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण शुरू हो गई है.. अच्छे से देख ले ... ☹️#जय_श्रीराम 🙏
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दुनिया को दक्षिण कोरिया से सीखना होगा
सोनाक्षी को मिली रामायण देखने की सलाह वहीं अब जब 'रामायण' और 'महाभारत' को फिर से टेलीकास्ट किया गया तो सोनाक्षी सिन्हा भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हैं। जी हां, 'रामायण' का प्रसारण जैसे ही शुरू हुआ उसके फौरन बाद सोनाक्षी सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
शेखर कपूर ला रहे हैं कल्ट क्लासिक फिल्म Masoom का सीक्वल
करिश्मा-करीना से लेकर शमिता-शिल्पा तक, बॉलीवुड की ये Sister Jodis...
Apple Vision Pro के धांसू फीचर्स उड़ा देगा आपके होश, अब आंखों के...
शानदार फीचर्स के साथ Honda ने पेश की नई मिड साइज SUV Elevate, यहां...
ऑपरेशन ब्लूस्टार के 39 साल पूरे होने पर स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान...
Swara bhasker Pregnant: मां बनेने वाली हैं स्वरा भास्कर, पति संग शेयर...
Birth Anniversary: पिता के निधन के बाद इस उम्र में ही बस कंडक्टर की...
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...