नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। नोरा फतेही न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय, सफल और पसंदीदा कलाकारों में से एक के रूप में जानी जाती हैं, जिसका कारण उनकी आकर्षक चाल और करिश्माई व्यक्तित्व को बताया जाता है। एक बार फिर सबका दिल जीतते हुए, नोरा फतेही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया ’के नवीनतम गीत 'ज़ालिमा कोको कोला' में देसी अंदाज दिखाते हुए, अपने एक्सप्रेशन और सुंदरता के लिए में हर तरफ से प्रशंसा बटोर रही है।
लोकगीत जैसी धुनों पर नृत्य करते हुए, नोरा फतेही ने अपने एक्सप्रेशन के खेल से अपनी भावनाओं को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देने वाले डांस मूव्स के साथ जोड़ दिया है। कविता की तरह मधुर भावों के साथ अपना जादू बिखेरते हुए, नोरा को देसी अंदाज़ में देखना सबके मन को जीत रहा है।
नोरा फतेही ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से सांस्कृतिक विविधताओं को उपयुक्त रूप से आत्मसात करते हुए अपनी अभिनय की क्षमताओं के विभिन्न आयामों की खोज करके अपनी प्रतिभा को उजागर किया।
हीना रहमान के रूप में नोरा फतेही की विशेषता, 'ज़ालिमा कोको कोला' 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के सामाजिक और राजनीतिक आधार पर स्थापित है, जिसमें अभिनेत्री को पूर्ण देसी अवतार में दिखाया गया है। एक जासूस का किरदार निभाते हुए, नोरा फतेही को कभी इस अंदाज़ में देखा नही गया है, जिससे उनके प्रदर्शन को देखने के लिए जानता काफी उत्साहित है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर PM मोदी पर निशाना साधा
अडाणी समूह को दिए कर्ज पर SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने दी सफाई
कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को किया निलंबित
अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर विपक्षी दलों ने दिया...
त्रिपुरा में माकपा-कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा में खलबली, नड्डा ने दी...
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
अडाणी समूह को बैंकों के कर्ज को लेकर RBI भी हुआ सक्रिय
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के आउटलुक को S&P Global ने...
अडाणी के शेयरों को 'कृत्रिम' ढंग से गिराने के लिए हिंडनबर्ग के...
मूडीज ने चेताया - शेयरों में भारी गिरावट से प्रभावित होगी अडाणी ग्रुप...