Friday, Sep 29, 2023
-->
nushrratt-bharuccha-breaks-silence-on-reports-of-affair-with-honey-singh

‘मैं बहुत खुश हूं...’ हनी सिंह के साथ अफेयर की खबरों पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी

  • Updated on 5/5/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। नुसरत भरुचा आज कल हनी सिंह के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। नुसरत सिंगर हनी सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में दिखाई दी हैं और फैंस इनकी केमेस्ट्री को पसंद भी करते हैं। दोनो को अक साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है।

पिछले दिनों एक फैन से घेरे जाने पर हनी सिंह नुसरत के लिए काफी प्रोटेक्टिव भी हुए थे। उनके उस जेस्चर के बाद से ही नुसरत फरुचा के सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह को डेट करने की खबरों से अफवाह मिल गई है। एक्ट्रेस को हाल ही में एक इवेंट अटेंड करने के बाद उनके साथ हाथ में हाथ डाले घूमते हुए भी देखा गया था।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि ये उनकी लाइफ की पहली डेटिंग अफवाह है। उनके मुताबिक, वह जहां भी रही हैं, कोई अफवाह नहीं उड़ी हैं। साथ ही, क्योंकि वह कभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही, तो ये कभी नहीं हुआ। नुसरत ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि अब वह कह सकती हैं कि उनकी भी डेटिंग की अफवाह थी।

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें इस तरह की खबरों से कोई समस्या नहीं है, क्योंकि यह वास्तव में उन्हें प्रभावित नहीं करती है। उनके हिसाब से, लोगों के पास जीवन में कोई काम नहीं होता है और उनके पास एक बड़ी कल्पना करने के लिए कुछ भी होता है।

फिलहाल इनके रिलेशन के बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.