Monday, Dec 11, 2023
-->
omg 2 box office collection, collect only this much on the first day

OMG 2 Box Office: अच्छे रिव्यू के बाद नहीं चला OMG 2 का जादू, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

  • Updated on 8/12/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी का दूसरा पार्ट OMG 2 लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के बीच आया है। फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर की जिस तरह से पसंद किया गया था। उसी तरह फिल्म भी क्रिटिक्स और दर्शकों को पसंद आई है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' से कमाई में पीछे रह गई है। 


OMG 2 ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ 
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 9 से 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, गदर 2 ने 40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी कलेक्शन का ऑफिशियल आकंड़ा सामने नहीं आया है। वहीं, मेकर्स को उम्मीद है इस हफ्ते लंबा हॉलिडे है जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में सुधार हो सकता है। 

सभी एक्टर्स ने की कमाल की एक्टिंग 
बता दें कि, OMG 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है। साथ ही यामी गौतम ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मिले रिव्यू के मुताबिक, फिल्म के सभी किरदारों ने बेहद दमदार एक्टिंग की है। 

comments

.
.
.
.
.