Saturday, Dec 02, 2023
-->
on completing 35 years in bollywood, salman khan shared a special video

बॉलीवुड में 35 साल पूरे होने पर Salman khan ने शेयर किया खास वीडियो, कहा- '35 साल...'

  • Updated on 8/27/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही रुतबा है। अपने चार्म से वह आज भी लाखों हसीनाओं के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर की देश की नहीं विदेशों में तगड़ी फैन फोलोइंग है। 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में अपने करियर के 35 साल पूरे कर लिए हैं। शानदार स्क्रीन प्रेजेंस, एक्टिंग और चार्मिंग अंदाज से सुपरस्टार अकेले दम पर इंडस्ट्री पर राज करते हैं। इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे होने पर सलमान खान ने फैंस को धन्यवाद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

सलमान खान ने इंडस्ट्री में पूरे किए 35 साल
बता दें कि सलमान खान ने साल 1988 में  रिलीज हुई फिल्म‘बीवी हो तो ऐसी'से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान को फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल हो गये हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने साढ़े तीन दशक की जर्नी को दिखाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

वीडियो में 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'दबंग', 'रेस' ,'रेडी', 'वॉन्टेड‘,‘किसी का भाई किसी की जान', 'हम आपके हैं कौन', 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'सुल्तान' जैसी फिल्मों के सीन देखने को मिलते हैं। साथ ही वीडियो में सलमान के पॉपुलर डायलॉग भी सुनने को मिलते हैं। भाईजान के फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और कमेंटसेक्शन में उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने फैंस को उन्हें इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया।  एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "35 साल 35 दिन की तरह बीत गए। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।" सलमान के इस वीडियो को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान आखिरी बार 'किसी भाई किसी जान' में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगे। भाईजान ने फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.