Thursday, Jun 08, 2023
-->
parineeti-chopra-raghav-chadha-intimate-roka-ceremony-to-take-place-soon

परिणीति संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Raghav Chadha, रोका की तैयारी में जुटा परिवार

  • Updated on 3/26/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों टाक ऑफ जी टाउन बने हुए हैं। हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। फैंस दोनों के रिश्ते की सच्चाई को जानने के लिए बेताब हैं। इसी बीच उनके रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

हाल ही में परिणीति और राघव को एक साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। वहीं दोनों की इस मुताकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसके बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जी हां, सूत्र के अनुसार, जल्द ही दोनों का रोका हो सकता है। हाल ही में दोनों के इनके परिवार ने आपस में मेल मिलाप किया है और दोनों की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। 

हालांकि, इस वक्त दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं, इसलिए अभी रोका की तारीख तय नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि यह फंक्शन काफी इंटिमेट होगा जहां सिर्फ दोनों के परिवार वाले मौजूद होंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.