Monday, May 29, 2023
-->
parineeti chopra spotted at manish malhotra house amid wedding rumours

राघव चड्ढा संग डेटिंग की खबरों के बीच Manish Malhotra के घर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

  • Updated on 3/27/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सदस्य और सासंद राघव चड्ढा जमकर खबरों में छाए हुए हैं। जबसे दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है, डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगी हैं। वहीं अब दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी हैं।  बताया जा रहा है कि दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की है और शादी पर चर्चा पर भी शुरू कर दी है। 

मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा
इन खबरों के बीच परिणीति को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से दोनों की शादी की अटकलों में तेजी आ गई है। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें परिणीति को डिजाइनर के घर से निकलते हुए देखा गया। इस दौरान परिणीति ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सूत्र के अनुसार, जल्द ही दोनों का रोका हो सकता है। हाल ही में दोनों के परिवार ने आपस में मेल मिलाप किया है और दोनों की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इस वक्त दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं, इसलिए अभी रोका की तारीख तय नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि यह फंक्शन काफी इंटिमेट होगा जहां सिर्फ दोनों के परिवार वाले मौजूद होंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.