Friday, Sep 29, 2023
-->
pathaan-x-tiger-theme-song-out

Pathaan x Tiger Theme Song Out: एक साथ एक्शन करते दिखें सलमान और शाहरुख खान, फैंस हुए एक्साइटेड

  • Updated on 4/19/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। बॉलीवुज के इन दो खानो को एक साथ देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गईं थी, लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ में फैंस का ये सपना सच हुआ। ‘पठान’ में सलमान और शाहरुख खान को एक साथ देख फैंस में अलग ही क्रेज था। हालांकी ‘पठान’ में सलमान का केवल कैमियो था।

इसी क्रेज को कायम रखते हुए बुधवार को यशराज फिल्म ने ‘पठान एक्स टाइगर’ की थीम सॉन्ग जारी किया है। इसमें शाह रुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आ रहें हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

‘पठान’ फिल्म में सलमान खान और शाह रुख खान भी नजर आए थे। दोनों ने लगभग 3 दशक के बाद एक साथ किसी फिल्म में काम किया था। अब ‘पठान’ का एक सीन जारी किया गया है। इसमें शाह रुख और सलमान को शूट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक साथ एक्शन कर रहे हैं।

दोनों जल्द ही ‘टाइगर 3’ में भी नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस बीच यशराज ने बुधवार को ‘पठान’ का थीम सॉन्ग जारी किया। इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इसमें शाह रुख और सलमान नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान और शाह रुख को साथ देखकर एक्साइटेड हैं।

सलमान खान फिल्म जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होनेवाली है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.