नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'पठान' फिल्म के विवाद में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अब अपने विचार सबके साथ साझा किए हैं। उनका कहना है कि "लोगों के पास आजकल कोई काम नहीं है और फिल्मों और गानों को मनोरंजन के तरीके से ही देखना चाहिए, इस तरह से नहीं लेना चाहिए इन सब चीजों को"
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया दीपिका का सपोर्ट शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब से फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ, तभी से इसको लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जताई है। 'बेशर्म रंग' में दीपिका की केसरी रंग की बिकनी और उनके डांस मूव्स का कई लोग विरोध कर रहे हैं। कई धार्मिक संगठन इसे भगवा रंग का अपमान बता रहे है। इस सॉन्ग को लेकर अब तक कई लोगों के बयान सामने आ चुके है। अब इस विवाद को लेकर भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपनी बात सामने रखी है।
एक मीडिया समूह से पठान फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' पर बात करते हुए रानी चटर्जी कहतीं हैं कि "यह सब नहीं होना चाहिए, रंग को लेकर हंगामा करना ठीक नहीं है, रंग सोच-समझकर नहीं पहना जाता है और इससे पहले भी दीपिका ने इस कलर के कपड़े पहन चुकी है। मैंने भी कई बार ऑरेंज कलर पहना है। यह सभी चीजें बहुत गलत है। मैंने एक सॉन्ग बारिश में किया था जिसमें इस रंग की साड़ी पहनी है। माधुरी ने भी पहनी है तब उन लोगों पर विवाद क्यों नहीं हुआ ? इस पर क्यों हो रहा है?"
अभिनेत्री अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि " लोगों के पास आजकल कोई काम नहीं है। फिल्मों और इन गानों को हमें सिर्फ मनोरंजन की तरह ही देखना चाहिए। इस तरीके से बायकॉट नहीं करना चाहिए। आज के लोग सनी लियोनी और नोरा फतेही के गाने नहीं सुनते क्या ? निगेटिव पब्लिसिटी के साथ यह सभी चीजें करना ठीक नहीं हो सकता है। शाहरुख खान ने अपनी पूरी जिंदगी दी है, अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने मैसेज दिए है। इसीलिए शाहरुख की फिल्मों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।"
आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारार पठान एक फुल टू एक्शन बेस्ड मूवी है। जिसका पहला गाना 'बेशर्म रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था। कुछ ही समय में यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सॉन्ग को लेकर कई लोगों के रिएक्शन अब तक सामने आ चुके हैं। कोई गाने को कॉपी बता रहा है तो कई लोग इसमें दीपिका की बिकनी के रंग का विरोध कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक...
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया...
मोदी सरकार ने PAN को Aadhaar से जोड़ने की समयसीमा तीन माह बढ़ाई
अडाणी मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, लगातार 11वें दिन भी जारी रहा...