नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर (ANuragkashyap) यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने अब टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (irfan pathan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पायल का कहना है कि इरफान पठान उनके अच्छे दोस्त हैं। पायल ने बताया कि एक बार इरफान ने कहा था कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता। दरअसल, पायल ने ट्वीट किया, 'मेरा एक अजीज दोस्त, जो क्रिकेटर भी था। उसने और उसके भाई के साले ने मेरे घर पर डिनर करके प्लेट रखने जा रहे थे, तब मैनें कहा आप रहने दो मैं रख दूंगी। मेहमान भगवान समान होते हैं... इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कोई मुसलमान भगवान नहीं हो सकता।'
Mera ek aziz friend tha jo Ki cricketer tha woh aur uske bhai (again a cricketer) ke sala mere gharpe dinner kiye & woh plate rakhne Ja rahe the toh maine bola “main rakh dungi mehmaan bhagwan hota hai” My frnd replied koi musalman Bhagwan nahi ho sakta. #intolerantcaricature — Payal Ghosh (@iampayalghosh) October 28, 2020
Mera ek aziz friend tha jo Ki cricketer tha woh aur uske bhai (again a cricketer) ke sala mere gharpe dinner kiye & woh plate rakhne Ja rahe the toh maine bola “main rakh dungi mehmaan bhagwan hota hai” My frnd replied koi musalman Bhagwan nahi ho sakta. #intolerantcaricature
पायल ने ये भी बताया कि उन्होंने अनुराग कश्यप वाली पूरी घटना इरफान पठान को भी बताई थी। लेकिन ये नहीं बताया था कि उन्होंने मेरा रेप किया। तब इरफान ने कुछ नहीं कहा।
पायल घोष के खिलाफ अनुराग कश्यप जल्द लेंगे लीगल एक्शन, लगाया था यौन शोषण का आरोप
पायल को हाल ही में RPI (ए) की महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।
बता दें कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद 1 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने अनुराग से 8 घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले पर अब अनुराग बहुत जल्द लीगल एक्शन लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार अनुराग ने इतना वक्त इसलिए लिया क्योंकि वे कोर्ट में मामला जाने से पहले अपना पक्ष पूरी तरह मजबूत करना चाहते थे।
RPI में शामिल हुईं पायल घोष, अठावले ने कहा- अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल
पूरा मामला पायल घोष ने एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए बताया था कि अनुराग कश्यप (ANuragkashyap) के करीब 200 से भी अधिक लड़कियों के साथ संबंध थे। इतना ही नहीं पायल ने आगे ये भी कहा था कि अनुराग ने ये बात खुद मुझे बताई थी वो भी गर्व के साथआगे बताते हुए उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप ने मुझे पहले अपने घर खाने पर बुलाया। दूसरे दिन मुझे अपनी लाइब्रेरी में ले गए। वहां उन्होंने एक फिल्म लगाई और कुछ देर बाद मेरे साथ गलत व्यव्हार करने लगे। इतना ही नहीं जब मैंने उन्हें मना किया तो उन्होंने कहा कि मैंने जिन भी लड़कियों को लॉन्च किया वो काफी कूल थी। इस दौरान उन्होंने हुमा कुरैशी और रिचा चड्ढा का नाम लिया था।
ससुराल में पहले दिन नेहा कक्कड़ से करवाया गया ये काम, Video हो रहा वायरल
पायल घोष ने लगाया था ये आरोप आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे अनकंफर्टेबल फील करवाया। जो भी हुआ वो नहीं होना चाहिए था। कोई तुम्हारे पास काम मांगने आया है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि वो किसी भी चीज के लिए तैयार है। ये मुझे आज भी परेशान करता है।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं