Thursday, Mar 30, 2023
-->
people-are-comparing-varun-dhawan-and-taimur-ali-khan-cute-smile

31 के हुए वरुण को तैमूर से मिला यह Compliment, देखें तस्वीर

  • Updated on 4/28/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सैफ्रीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान अक्सर ही अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। उनकी क्यूटनेस की तो मानो सारी दुनिया हीं दीवानी है, तभी तो तैमूर की कोई फोटो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती है। बता दें कि तैमूर एकलौते स्टारकिड है जिसकी फैनफॉलोइंग बाकियों से कहीं ज्यादा है। 

Video: शुरू हुई शादी की तैयारियां, दुल्हन की तरह सजाया गया सोनम का घर

लेकिन अब तैमूर को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड का हिट स्टार वरुण धवन पूरी तैयारी में हैं। दरअसल, हाल ही में वरुण ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत क्यूट सी स्टोरी शेयर की थी जिसमें वह जीभ निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं वरुण के किसी फैन ग्रुप ने वरुण और तैमूर दोनों की जीभ निकालते हुए फोटो को साथ में शेयर करते हुए लिखा है, ‘तैमूर तुम्हें पता है मैं 31 साल का हो गया हूं।’ वरुण की इस बात का जवाब देते हुए तैमूर अली खान बोलते हैं कि, ‘लेकिन वरुण भइया मुझे तो आप मेरी एज के लगते हो।’ 

सोनम की शादी में जाह्नवी ऐसे करेंगी मां को याद, अर्जुन-रणवीर भी बिखेरेंगे जलवे

बात करें वरुण कि फिल्मों की तो 'अक्टूबर' के हिट होने के बाद अब वह अपनी आने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वरुण के अलावा आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार दिखेंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.