Tuesday, Jun 06, 2023
-->
photographer tells alia bhatt she looks like ranveer singh sosnnt

Video: आलिया के सामने पैपराजी से हुई ये गलती, रणबीर की जगह लिया Ranveer का नाम

  • Updated on 8/26/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बी-टाउन के लव बर्ड्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सभी के चहेते हैं। पैपराजी भी दोनों स्टार्स को एक साथ कवर करने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन इसी बीच पैपराजी से एक ऐसी गलती हो गई, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

दरअसल, बीती रात आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं इसी का एक वीडियो भी सामने आया है जहां एक फोटोग्राफर ने गलती से रणबीर कपूर के बजाय रणवीर सिंह का नाम ले लिया। जिसके बाद आलिया ने पैपराजी की तरफ देखा और मुस्कुराईं. इसके बाद आलिया बोल पड़ीं- सो जाओ, जाके...। बता दें कि पैपराजी ने आलिया से कहा कि स्टाइल बिल्कुल रणवीर सिंह जैसा लग रहा है।' फिर बाद में इसे सही करते हुए उन्होंने कहा कि सिंह नहीं कपूर...।  

बता दें कि रणबीर और आलिया बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं शादी से पहले दोनों अपने सपनों का घर बनवाना चाहते हैं जिसके लिए वह इन दिनों कंस्ट्रक्शन साइट का जायजा लेते दिख जाते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, इस नए घर में रणबीर आलिया के लिए एक खास जगह बनवा रहे हैं जहां वह अपनी होने वाली पत्नी के लिए कैंडिड तस्वीरों का एक बड़ा कैनवास रखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का जो कैनवास बनाया है वह मोजेक टाइल्स की तरह दिखता है। 

comments

.
.
.
.
.