Thursday, Jun 01, 2023
-->
pm narendra modi wishes lata mangeshkar on 92nd birthday

PM मोदी ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई, इस खास अंदाज में किया ट्वीट

  • Updated on 9/28/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज अपना 92 वां जन्मदिन (Birthday) मना रहीं हैं। हिंदी सिनेमा जगत (hindi cinema) में लता मंगेशकर का इतना बड़ा योगदान है कि उनके बिना यह अधूरा होता। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर लिखा- ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है।व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद महानता का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

28 सितंबर (28 september) का दिन भारत (india) के लिए बहुत खास है, क्योंकि इसी दिन सुरों की सरताज लता ने इस दुनिया में कदम रखा था। लता की दिल को छू जाने वाली आवाज और उनके गाने आज भी अपना एक अलग अस्तित्व रखते है। लता ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘पहली मंगलागौर’ में गाना गाया था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय गायक थे। लता का जन्म इंदौर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश महाराष्ट्र में हुई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.