नई दिल्ली,टीम डिजिटल। 80 के दशक की एक्ट्रेस पूजा बेदी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। 11 मई 1970 को मुंबई में पैदा हुईं पूजा मशहूर एक्टर कबीर बेदी की बेटी हैं। पूजा ने 1991 में 'विषकन्या' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूजा अपने बोल्ड अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में रहीं।
इस एक्टर के साथ लिपलॉक कर चर्चा में आईं
पूजा बेदी ने आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में काम किया। इस फिल्म में आमिर के साथ लिपलॉक सीन की वजह से वह खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहन मर्लिन मुनरो का आइकॉनिक पोज दिया। पूजा बेदी ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। बिग बॉस सीजन 5 में भी पूजा नजर आई थीं।
कंडोम के एड के कारण विवादों में रहीं
पूजा बेदी ने 90 के दशक में कई सारे बोल्ड फोटोशूट कराए थे। उन्होंने कंडोम का एड भी किया, जिसे उस दौरान दूरदर्शन ने बैन कर दिया था। बाकी चैनलों ने भी इस एड को चलाने से मना कर दिया था।
लव लाइफ को लेकर बटोरी सुर्खियां
पूजा अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं। उनका नाम मशहूर कोरियोग्राफर हनीफ हिलाल, द्विती विक्रमादित्य, आदित्य पंचोली और आकाशदीप सहगल से जुड़ा। साल 2019 में पूजा बेदी ने अपने बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की थी। मानक गोवा के रहने वाले हैं। पूजा अक्सर मानक के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या