Friday, Mar 24, 2023
-->

जुड़वां बच्चों की मां बनीं पॉप स्टार बेयोंसे

  • Updated on 6/19/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल।  पॉप स्टार बेयोंसे ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।  एंटरटेनमेंट वीकली, यूएस वीकली और पीपुल मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है। बच्चों के जन्म की तारीख और उनके लड़के या लड़की होने की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बेयोंसे ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी।

जानिए शाहरुख खान ने खुद को क्यों कहा घटिया

उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हुईं। बेयोंसे ने मशहूर रैपर जे-जेड से शादी की है। इन दोनों को पहले से एक पांच साल की बेटी है जिसका नाम ब्लू इवी है। हालांकि बेयोंसे और जे-जेड की ओर से अभी तक बच्चों के जन्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

लंदन अग्निकांड के पीड़ितों को ए आर रहमान ने दी श्रद्धांजलि

बेयोंसे ने प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली। इनमें वो किसी में स्विमिंग ड्रेस में तो किसी में गुलाब और कांटों के बीच नजर आ रही हैं। ग्रैमी अवार्ड के इतिहास में बेयोंसे सबसे अधिक बार नामित होने वाली पॉप स्टार हैं।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.