Thursday, Mar 30, 2023
-->
prem chopra and his wife uma chopra testing positive admitted in a hospital

कोरोना पॉजिटिव हुए 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा, अस्पताल में भर्ती

  • Updated on 1/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बुरी तरह बरस रहा है। कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। इस बार 86 वर्षीय दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है।

प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने नकारात्मक रोल को निभाते हुए ही दर्शकों का दिल जीता है। प्रेम चोपड़ा का जन्म 23 सितंबर 1935 को हुआ था। वह अपने छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। भारत विभाजन के बाद उनका परिवार शिमला आ गया था। प्रेम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान वह अपने कॉलेज में अभिनय भी किया करते थे। 

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने निश्चय किया कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता के रुप में अपनी पहचान बनाएंगे। जिसके लिए वो पचास के दशक में मुंबई आ गए थे। मुंबई में शुरुआती दिन उनके लिए काफी संघर्ष से भरा हुआ था, वो पैसे कमाने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ जुड़ गए थे। प्रेम चोपड़ा को शुरुआती दिनों में पंजाबी फिल्म चौधरी करनैल सिंह में काम करने का अवसर मिला था। वर्ष 1960 में प्रदर्शित इस फिल्म से कुछ हद तक दर्शकों के बीच प्रेम चोपड़ा ने अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए थे।

बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकें हैं।

comments

.
.
.
.
.