Sunday, Dec 10, 2023
-->
preview of shah rukh khan s jawan will be released on this day

इस दिन रिलीज होगा Jawan का प्रिव्यू, शाहरुख खान ने खुद दिया अपडेट

  • Updated on 7/9/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पठान' के बाद एक्टर की इस फिल्म का क्रेज साफतौर पर फैंस में नजर आ रहा है। अब शाहरुख ने खुद ट्वीट करके इस फिल्म के बारे में बड़ी अपडेट दी है और एक धमाकेदार वीडियो भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस खुश हो जाएंगे। 

इन दिन आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का प्रिव्यू
शाहरुख खान ने बीती रात अपने ट्विटर पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की है और अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' के प्रिव्यू की रिलीज डेट के बारे में बताया है। इस क्लिप में फायर वाले बैकग्राउंड में ट्रेलर की रिलीज डेट की तारीख, समय और इसकी भाषाओं के बारे में लिखा है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं। जवान रिलीज हो रही है, 07 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में" इस फिल्म का प्रिव्यू 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जारी किया जाएगा।

दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं 'पठान' के बाद फैंस के बीच इस फिल्म का काफी बज बना हुआ है। यह पहली बार है जब शाहरुख नयनतारा और विजयसेतुपति एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 'जवान' इस साल 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.