Saturday, Apr 01, 2023
-->
priya-prakash-varrier-new-munch-video-viral-on-social-media

Video: सोशल मीडिया पर दिखा प्रिया प्रकाश का Attitude, कहा- ‘मैं फेकी हुई चीजें नहीं उठाती’

  • Updated on 4/16/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रिया प्रकाश वारियर ने फिल्म 'ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)' के 26 सेकंड के वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी, और रातोंरात देश भर में लोकप्रिय हो गईं। इस गाने में प्रिया की मटकती भौहों और चेहरे के एक्सप्रेशन को देख लोग उनके अंदाज के फैन हो गए थे। इसके चलते प्रिया इंटरनेट संसेशन बन गईं।

मुंबई को अलविदा कह इस एक्टर ने उठाया यह बड़ा कदम, अब कर रहा खेती

अब प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रिया वारियर चॉकलेट खाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रिया प्रकाश तेवर दिखाती नजर आ रही हैं। IPL 2018 सीजन पर बेस्ड इस ऐड में प्रिया प्रकाश स्टेडियम में बैठी दिख रही हैं।कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। यहां देखिए वीडियो।

दरअसल, यह प्रिया का ये वीडियो मंच का ऐड है। प्रिया का ये वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इसके चलते वीडियो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चला है। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.