नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बनीं मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर अब बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। जी हां, इंटरनेट पर आंख मार कर सनसनी बटोरने वाली प्रिया प्रकाश को सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ काम करने का मौका मिला है। इसके साथ ही प्रिया का बॉलीवुड में काम करने का सपना भी पूरा होने वाला है।
करीना ने कहा सैफ चाहते थे तैमूर का ये नाम, बेटे का नाम मेरी पंसद
प्रिया प्रकाश अपनी पहली फिल्म में ही बॉलीवुड के दो बड़े निर्देशकों के साथ काम करने वाली है। खबरों के मुताबिक, प्रिया को रोहित शेट्टी और करन जोहर ने अपनी फिल्म 'सिम्बा' के लिए चुना है। इस फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह लीड रोल में होंगे।
प्रिया प्रकाश पहले ही रणवीर सिंह के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकीं है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं, अगर मुझे कभी मौका मिलता है तो मै उनके साथ काम करना चाहूंगी। उनकी ये इच्छा रोहित शेट्टी और करन जोहर ने पूरी कर दी।
श्रीदेवी के चाचा ने लगाया आरोप, कहा- बोनी कपूर हैं श्रीदेवी की मौत की असली वजह
हालांकि रिपोर्ट में कहा है कि फिल्म में प्रिया प्रकाश का ज्यादा बड़ा रोल नहीं है। लेकिन यह प्रिया प्रकाश का बॉलीवुड में पहला कदम होगा और वह उत्साहित भी हैं। फिल्म 'सिम्बा' को करण जौहर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं और रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या