Monday, Jun 05, 2023
-->
priyanka-and-nick-honeymoon-photos

निक-प्रियंका रवाना हुए अपने दूसरे Honeymoon पर, ऐसे कर रहे हैं एन्जॉय

  • Updated on 1/10/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  उदयपुर में आलीशान शादी करने के बाद अब निक-प्रियंका अपने दूसरे हनीमून के लिए रवाना हो चुके हैं। खबर आई है कि दोनों हनीमून मनाने कैरेबियन गए हुए हैं। हाल ही में दोनों को कैरेबियन के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Navodayatimes

बता दें कि इससे पहले दोनों हनीमून पर ओमान भी गए थें जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल पर खूब वायरल हुई थी। उस दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने समंदर किनारे रेत पर दिल बनाकर NS और PCJ लिखा था। बता दें कि दोनों ने 2 दिसंबर को जोछपुर के उम्मैद भवन में शाही शादी रचाई थी। 

Navodayatimes

रिलीज से 15 दिन पहले 'चीट इंडिया' का बदला गया नाम

वहीं निक-प्रियंका ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वे निक के परिवार वालों के साथ लंदन में क्रिसमस मना रही थीं। साथ ही इस सेलिब्रेशन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी हिस्सा रहीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

From our family to yours. Merry Christmas 🎄❤️🎉

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 25, 2018 at 1:06pm PST

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love you family #famjam #christmaseve

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 24, 2018 at 7:11am PST

दोनों ने 20 दिसंबर को मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करने के बाद अब ये न्यूली वेड कपल लॉस एंजेलिस में भी एक शानदार रिसेप्शन पार्टी देंगे जोकि हॉलीवुड के सितारों के लिए होगी जिसमें हॉलीवुड के तमाम हस्तीयां शामिल होंगी।फिलहाल रिसेप्शन का वेन्यू तय नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी का थीम ब्लैट टाई होगा। 

VIDEO में देखें, रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर के नाम पर कैसे ली आलिया से चुटकी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस हाई प्रोफाइल शादी में वर-वधु के परिजनों के साथ ही बाॅलीवुड व हाॅलीवुड की कई नामी हस्तियों के शामिल हुए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

😍

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 12, 2018 at 4:10am PST

अगर बात करें उमैद पैलेस के एक दिन के किराए की तो आपको बता दें कि पैलेस के एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर यानि 43 लाख रुपए है। उमैद पैलेस को दुनिया के बेस्ट होटल का खिताब मिल चुका है। 1943 में बना यह पैलेस 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.