Friday, Sep 22, 2023
-->
priyanka-chopra-and-nick-jonas-first-holi-look-after-wedding

शादी के बाद ससुराल में प्रियंका ने मनाई पहली होली, घर वालों को याद कर हुईं इमोशनल

  • Updated on 3/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। होली रंगो से भरा त्यौहार है। इस साल की होली बॉलीवुड स्टार्स के लिए बेहद दिलचस्प रही है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए होली की बधाई अपने फैंस तक पहुंचाई हैं।

शादी के बाद निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की यह पहली होली थी। उन्होंने यह होली अपने ससुराल अमेरिका में बहुत जोरों शोरों से बनाई। हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक के लिए ये होली खेलने का पहला मौका है।

अपने विदेशी पति के साथ देसी गर्ल प्रियंका ने होली सेलिब्रेट की और सभी को होली की बधाई देते हुए लिखा है- कि वह सब को बहुत मिस कर रही हैं। होली मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। आज, भारत एक विशाल, रंग-बिरंगी स्ट्रीट पार्टी जैसा दिख रहा होगा। होली इतना मज़ेदार त्योहार है। पड़ोसियों के साथ खाना, संगीत और गुलाल खेलने का अलग ही मज़ा है।

सलमान खान को नहीं पसंद बोल्ड कंटेंट, इस मुद्दे पर खुद बनाएंगे साफ-सुथरी वेब सीरीज

प्रियंका ने ये भी लिखा कि होली उनका पसंदीदा त्योहार है क्योंकि वह इसे अपने पूरे परिवार के साथ मनाती थी और आज सबको मिस कर रहीं हैं। 

#KesariReview: जांबाज सिखों की दिलचस्प दास्तां बयां करती है ‘केसरी’

प्रियंका ने होली की बधाई देने के लिए एक फोटो भी शेयर की है वो जोनस ब्रदर्स के गाने 'सकर' के वीडियो की है, जिसमें प्रियंका भी फीचर की गई है। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'दा स्काई इस पिंक' और 'काउबॉय निंजा विकिंग्स' में नजर आएंगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.