Monday, Mar 27, 2023
-->
Priyanka Chopra and Nick Jonas share pics from their Holi party at LA sosnnt

होली पर Priyanka Chopra ने विदेश में मचाया हुड़दंग, वायरल हुआ वीडियो

  • Updated on 3/19/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शादी के बाद ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस (nick jonas) संग लॉस एंजेलिस में रहती हैं। वहीं विदेश में रहकर भी वह अपने हिंदू रीति-रिवाजों को नहीं भूलती हैं। उन्होंने लॉस एंजलिस में ही अपना छोटा-सा भारत बसा लिया है और वह हर भारतीय फेस्टिवल को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। वहीं अब उनकी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब चर्चा में बनी हुई है।

प्रिंयका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं जहां वह अपने पति और देसी-विदेशी दोस्तों संग होली पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने पार्टी का एक वीडियो भी शेयर जहां वह निक जोनस को किस कर रही हैं। 

वहीं निक ने भी एक शानदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक रंग-बिरंगे पॉपकॉर्न खाते नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग एक दूसरे पर रंग डालते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रियंका पिचकारी से निक को पानी मारती भी दिख रही हैं। वहीं वीडियो में प्रियंका बच्चों के साथ भी होली खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। 

comments

.
.
.
.
.