Monday, Mar 27, 2023
-->
Priyanka Chopra does bhangra to live dhol video viral sosnnt

Video: प्रियंका ने अपनी मैनेजर के बर्थडे पर जमकर किया भांगड़ा, देखते रह गए निक जोनस

  • Updated on 5/24/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) पिछले लंबे समय से अपने पति निक जोनस (nick jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं। विदेश में रहने के बावजूद भी एक्ट्रेस देश की मिट्टी और यहां की खुशबू से जुड़ी हुई हैं। वहीं एक बार फिर प्रियंका ने ये साबित कर दिया है कि वह दिल से देसी गर्ल ही हैं।

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने घर पर अपनी मैनेजर अंजुला अचार्या का बर्थडे एकदम देसी स्टाइल में सेलिब्रेट किया। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देसी गर्ल ढोल की थाप पर अपनी मैनेजर के साथ मस्त भांगड़ा करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान निक अपनी पत्नी को बड़े प्यार से डांस करते हुए देख रखे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका का यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

comments

.
.
.
.
.