Saturday, Sep 30, 2023
-->
priyanka-chopra-grand-entry-in-a-helicopter-on-her-wedding

शादी में प्रियंका की होगी ग्रैंड एंट्री, जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान!

  • Updated on 11/26/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मेहज कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी से जुड़े रोज कोई ना कोई अपडेट्स आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से ग्रैंड एंट्री करेंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No pictures now with this chopper landing at umaid bhavan palace. For #priyankachopra #nickjonas wedding #priyankakishaadi

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Nov 24, 2018 at 11:53pm PST

जी हां, सूत्रों के मुताबिक उदयपुर के उमेध भवन पैलेस के ग्राउंड के अंदर इस कपल के लिए खास हेलिपैड बनाया गया है। कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रियंका नहीं चाहती है कि शादी से पहले उनका ब्राइडल लुक मीडिया के सामने आए। मीडिया से बचने की वजह से प्रियंका ने हेलिकॉप्टर के जरिए एंट्री करने का निर्णय लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमें उम्मेद भवन के सामने हेलिपैड बना दिख रहा है जिस पर एक हेलिकॉप्टर भी खड़ा है। 

बिग बी ने पूरा किया अपना वादा, सफाईकर्मियों को गिफ्ट की मशीनें

खबरों के मुताबिक प्रियंका निक जोनस के साथ 2 दिसंबर को शादी करेंगी। 29 नवंबर से दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो जाएंगी। प्रियंका निक ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उदयपुर का उमेध भवन चुना है। इस भव्य पैलेस में दोनों सात फेरे लेंगे। हाल ही में एक्ट्रेस की मां जोधपुर शादी की तैयारियों का मुआयना करने पहुंची थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका की शादी के फंक्शन 3 तीन तक चलेंगे।

वहीं प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाने के लिए निक कुछ दिन पहले ही भारत आए हैं जिसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से मैसेज के साथ दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम्हारा घर में स्वागत है। 

Video: 'कॉफी व‍िद करण' में अजय ने बुढ़ापे को लेकर काजोल पर मारे comment

इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रियंका के घर की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जोकि बेहद खूबसूरत दिख रही है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की दोनों की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है।

Navodayatimes

वहीं निक प्रियंका को इंप्रेस करने के लिए उनके ही गानों पर परफॉर्मेंस देेने वाले हैं और होने वाले पूरे संगीत को कोरियोग्राफर करने का जिम्मा गणेश हेगडे को मिला है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.