Monday, Dec 11, 2023
-->
priyanka-chopra-met-gala-gown-price

#MetGala में जहां प्रियंका के लुक का पूरी दुनिया ने बनाया मजाक, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

  • Updated on 5/9/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया (social media) पर हर तरफ मेट गाला ही छाया हुआ है। बात चाहे हॉलीवुड स्टार्स की करें या बॉलीवुड, सभी का मेट गाला लुक खूब चर्चाओं में बना हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी सारे सेलेब्स थीम के मुताबिक ड्रेस पहने नजर आएं। सभी अपने अनोखे अंदाज से फैंस को हैरान कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#MetGala2019 #priyankachoprajonas @priyankachopra #metgalalooks #METgala

A post shared by Navodaya Times (@navodayatimes) on May 6, 2019 at 9:20pm PDT

वहीं अगर हम बात देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की बात करें तो जबसे उनका लुक जबसे सामने आया है तभी से लोग लगातार उनके लुक का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

लेकिन हम आपको बता दें कि जिस लुक का पूरी दुनिया मजाक बना रही है उसे तैयार करने में लाखों पैसे खर्च किए गए हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के 'Dior' गाउन की कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं इसके साथ उन्होंने जो डायमंड ईयररिंग पहने थे उनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए के आसपास है। उनके इस गाउन में पिंक और येलो फेदर लगे थे।

 प्रियंका से पहले रेखा ने अपनाया था ये अतरंगी अंदाज, देखें PHOTOS

हाल ही में इवेंट से प्रियंका का एक मजेदार वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो 'चोली के पीछे' (choli ke piche) गाना गाते हुए मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस वीडियो में उनकी खास दोस्त ईशा अंबानी (isha ambani) भी शामिल हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka & Isha Ambani digging old bollywood song while enjoying themselves! (🎥: @prabalgurung ig story)

A post shared by i love you Priyanka Chopra 📍 (@priyankachopra.updates) on May 7, 2019 at 1:17pm PDT

हालांकि फैंस प्रियंका के इस वीडियो को तो बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन मेट गाला में उनके लुक का लोगों ने काफी मजाक बनाया। जी हां, जब उनका पहला लुक सामने आया तो सभी हैरान रह गएं। उन्होंने इस बार अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया लेकिन अफसोस भारत में उनके इस लुक को लेकर सभी मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

 #MetGala में दिखा दीपिका का दीवानी मस्तानी डांस, फैंस हुए घायल

सोशल मीडिया पर लगातार प्रियंका के लुक के फनी मीम्स (funny memes) बन रहे हैं जिसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। प्रियंका के फैशन स्टेटमेंट की बात करें तो इस बार उनका लुक बिलकुल अलग दिखा। प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल मल्टीकलर का गाउन पहना था जिसमें फैदर लगा हुआ था।

वहीं सिर पर क्राउन पहन कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। देखा जाए तो प्रियंका का इस बार का लुक काफी डिफरेंट था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.