Wednesday, May 31, 2023
-->
Priyanka Chopra, Nick Jonas Celebrate Holi With Preity Zinta & Her Husband In LA

Preity Zinta ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग जमकर खेली होली, वायरल हुआ वीडियो

  • Updated on 3/10/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) भले ही अपने पति संग विदेश में रहती हैं, लेकिन वह आज भी अपने देश की मिट्टी और यहां की खुशबू से जुड़ी हुई हैं। यही वजह से वह अपने देश का हर त्योहार बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में भला होली के पर्व पर प्रियंका कैसे पीछे रह सकती हैं। 

Preity Zinta ने विदेश में प्रियंका चोपड़ा संग जमकर खेली होली
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह जमकर होली खेलती हुई नजर आ रही हैं। खास बात बता दें कि इस वीडियो को प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में सभी लोग प्रियंका के लॉस एंजिल्स स्थित घर में होली मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इसे शेयर करते हुए प्रीति ने प्रियंका और निक जोनस का शिक्रिया अदा भी किया। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि वह चाहे दुनिया के किसी भी कोने पर हों, वह इन तीन खास चीजों के बीना नहीं रह सकतीं। देशी गर्ल ने बताया कि वह हर वक्त अपने साथ मंदिर, अचार और मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) को साथ रखती हैं। 

comments

.
.
.
.
.