Tuesday, Mar 21, 2023
-->
priyanka-chopra-reveals-that-she-also-faced-harassment

प्रियंका चोपड़ा ने किया सबसे बड़ा खुलासा, कहा- मुझे भी यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था

  • Updated on 4/15/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस (priyanka chopra jonas) ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" (women of the world summit) में मीटू कैंपेन (metoo campaign) को लेकर चर्चा करती हुईं नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हैं। जी हां, उन्होंने कहा कि 'मुझे भी यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर मुझे कोई शर्म नहीं है।'

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि 'अब जब हम सभी महिलाएं एक साथ खड़ी हैं तो ऐसे लोगों की हिम्मत हमे चुप करवाने की नहीं हो रही है क्योंकि महिलाएं अब लोगों की इस घिनौनी हरकत पर बोलने में सक्षम हो गई हैं। सोशल मीडिया (social media) के जरिए फैले इस अभियान में हर एक महिला एक दूसरे के साथ खड़ी हुई, जिसने एक दूसरे को अपने साथ हुए हादसों को लोगों के सामने लाने की हिम्मत दी। कभी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एक आदर्श बन गया था, लेकिन अब एक महिला का दूसरी महिला के प्रति सहयोग ने महिलाओं को सशक्त बनाया है।' 

जल्द खत्म होगा 'सैक्रेड गेम्स' के दूसरे सीजन का इंतजार, जाने कब होगी रिलीज

वहीं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंदियों पर हैं। फिर चाहे बता बॉलीवुड की करें या फिर हॉलीवुड की, हर जगह उनके स्टारडम का डंका बजता है।

Navodayatimes

हाल ही में खबर आई है कि सिडनी के मैडम तुसाद म्यूजियम (madame tussauds museum) में प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू लगया गया है। ऐसे में भारत के लिए ये गर्व की बात है कि पूरे विश्व में ये चौथी बार है जब प्रियंका का वैक्स स्टेच्यू (wax statue)बनाया गया है। प्रियंका का ये स्टेच्यू बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं फैंस उनकी स्टेच्यू के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

B'day Spl: कभी बोल्ड तस्वीरें तो कभी बेबाक अंदाज, हमेशा ही सुर्खियों में रहीं हैं मंदिरा बेदी

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले उनका नया स्टैच्यू न्यूयॉर्क में लगाया गया था।

वहीं प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (the sky is pink) में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस (sonali bose) ने किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.