नई दिल्ली,टीम डिजिटल। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई चेहरे हैं जो एक छोटे से शहर से बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचे और फिर सपनो के शहर में कई मुशकिलों का सामना करने के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे। आज हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा की।
प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में जाना माना नाम और चेहरा बन चुकी हैं। यूपी के छोटे से शहर से मायानगरी में आकर अपने सपनों को उड़ान देना और फिर उन्हीं ड्रीम्स को हॉलीवुड में भी जाकर पूरा करना, यह बहुत काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के लिए पांव जमाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि इंडियन एक्टर होने के नाते उन्हें हॉलीवुड में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने 'बेवॉच' और 'मैट्रिक्स रिसर्कशन्स' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा स्पाई वेब शो 'सिटाडेल' में भी वे नज़र आएंगी। प्रियंका ने सात समुंदर पार भी अपने काम के जरिये पहचान बनाई है और साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं। लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था।
प्रियंका ने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों का ऐसा मानना था कि वह सिर्फ साउथ एशियन ऑडियंस तक ही सीमित रह जाएंगी। अगर उन्होंने अमरीका में टीवी शो कर लिया, तो लोगों को उनके काम में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रह जाएगी। एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उन्होंने काफी कुछ बदला हुआ देखा है। जब से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग शुरू हुई है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ग्लोबलाइजेशन की मांग बढ़ गई है।
प्रियंका ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो अब तक की जर्नी में उनके साथ खड़े रहें। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें, वह फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस मूवी में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
जब सभापति ने AAP नेता राघव चड्ढा से लिए मजे, कहा- 'आप सोशल मीडिया पर...
पोस्टर से बढ़ी रार, अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला
सदस्यता खत्म होने को BJP ने बताया न्यायसंगत, कहा- राहुल को...
यूट्यूब से सीखा ठगी का तरीका, इस्टाग्राम से लिए नंबर और शुरू कर दी ठगी
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे...
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...