नई दिल्ली,टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बीते सोमवार को अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका ने फोटोज इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। फोटोज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका इस बार जमकर एक्शन करने वाली हैं और इस बार वे एक हटकर रोल प्ले करने वाली हैं।
प्रियंका के अलावा सीरीज से और भी लीड एक्टर्स की झलक शेयर की गई है। प्रियंका ने कुल नौ पिक्चर्स शेयर की हैं। पहली फोटो में वो पिस्तौल ताने हुए बैठी हैं। बाकी फोटोज में भी उनके कातिलाना तेवर नजर आ रहे हैं। सिटाडेल का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं।
सिटाडेल एक साइंस फिक्शन ड्रामा सीरीज है। इस वेब सिरीज में प्रियंका स्पाइ के किरदार में नजर आएंगी। सिटाडेल, द रिंग्स ऑफ पॉवर के बाद प्राइम की सबसे महंगी सीरीज बतायी जा रही है। कुछ महीने पहले हॉलीवुड रिपोर्टर ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि सिटाडेल का शुरुआती बजट 160 मिलियन डॉलर रखा गया था, मगर खत्म होते-होते 75 मिलियन डॉलर और खर्च करने पड़े। प्रिंयका ने सिटाडेल की शूटिंग शुरू करने की जानकारी 2021 में एक तस्वीर शेयर करके दी थी, जिसमें उनका चेहरा मिट्टी से सना नजर आ रहा था।
View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra) प्रियंका की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले 2015 से 2018 तक प्रसारित हुए शो क्वांटिको में वो लीड रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने एलेक्स पैरिश नाम की एजेंट का किरदार निभाया था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी। प्रियंका इससे पहले द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर काफी चर्चित रही थी। प्रियंका इसके अलावा फिल्म निर्माण में भी जुटी हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।Priyanka Choprafirst lookCitadelactressactionWEB SERIES comments
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
प्रियंका की यह दूसरी सीरीज है। इससे पहले 2015 से 2018 तक प्रसारित हुए शो क्वांटिको में वो लीड रोल निभा चुकी हैं। उन्होंने एलेक्स पैरिश नाम की एजेंट का किरदार निभाया था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन का फर्स्ट लुक भी जारी किया था, जिसमें वो सैम ह्यूगन के साथ नजर आएंगी।
प्रियंका इससे पहले द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म द व्हाइट टाइगर काफी चर्चित रही थी। प्रियंका इसके अलावा फिल्म निर्माण में भी जुटी हैं।
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...