Sunday, Sep 24, 2023
-->
priyanka-chopra-wore-most-expensive-outfit-at-winter-gala-2019

प्रियंका ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, जितने में आप खरीद सकते हैं 1 bhk flat

  • Updated on 2/2/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मों के लिए जितनी पॉपुलर हैं उतनी हीं वे अपने फैशनेबल अवतार के लिए भी जानी जाती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर आए दिए वे अपने तस्वीरें अपलोड कर फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। वहीं हाल ही में विंटर गाला 2019  में प्रियंका और निक जोनस नजर आए थें जहा प्रियंका ने बेहद खूबसूरत गाउन पहना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

There’s always more 😍 #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on Feb 1, 2019 at 11:57am PST

बता दें कि यह ये गाउन जितना खूबसूरत दिख रहा है उतना ही कीमती भी है। सूत्रों के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत 11410 डॉलर्स यानी लगभग 8 लाख रुपए है। प्रियंका को इस ड्रेस के लिए सेलेब स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने तैयार किया था। 

अपनी मां को मेकअप में देख डर जाते हैं तैमूर अली खान

प्रियंका तो हमेशा से ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है। आपको याद दिला दें कि प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति रिवाजों से हुई थी। जिसमें क्रिश्‍चन शादी में प्रियंका ने वाइट गाउन पहना और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Priyanka, Nick, and the worlds longest veil #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on Dec 28, 2018 at 2:23pm PST

शादी में प्रियंका के वेल 75 फीट तक लंबा था जोकि दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल है। वहीं उनके गाउन को बनाने में 1826 घंटे लगे थे जिसे मशहूर डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन के डिजाइन किया था। प्रियंका के हैंड एम्ब्रॉयडेड व्हाइट फ्लोरल गाउन में 23 लाख सीक्वेंस लगाए लग थें जिसका काफी रॉयल था। प्रियंका इस गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family 💗 #priyankachopra #nickjonas #joejonas #kevinjonas #sophieturner

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on Dec 27, 2018 at 9:17pm PST

जिसके बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया था कि 'यहां बात फैशन की नहीं थी। मैं अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहती थी जो कभी किसी ने नहीं किया हो। मैं अपनी शादी में दुनिया का सबसे लंबा वेल चाहती थी और मुझे वो मिला। लाल और सफेद दोनों ही ड्रेसेज मेरे मुताबिक बनाई गई थीं।  

मोदी सरकार के बजट से बॉलीवुड को होगा फायदा, पायरेसी पर लगेगी रोक

वहीं प्रियंका के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो वे जल्द ही हॉलीवुड फिल्म Isn't It Romantic में नजर आने वाली हैं जोकि अमेरिका में 13 फरवरी को रिलीज होगी तो वहीं भारत में फिल्म को 28 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

Navodayatimes

इसके अलावा वे फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आने वाली हैं। सोनाली घोष द्वारा निदेर्शित यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसे मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में शूट किया जाएगा।  
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.