Thursday, Jun 01, 2023
-->
priyanka chopra worried for her husband nick jonas diabetes sosnnt

अपने पति की वजह से बेहद डरी रहती हैं प्रियंका

  • Updated on 6/11/2020

नई दिल्ली/टीम टिडिटल। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी को फैंस खूब पंसद करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक दूसरे बेइंतहा प्यार करते हैं, तभी सोशल मीडिया (social media) पर आए दिन दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। 

इस वीडियो में अपने Hairstyle को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका, कार्टून कैरेक्टर से की गई तुलना

इस वजह से अपने पति को लेकर बेहद डरी रहती हैं प्रियंका
वहीं ये बात काफी कम लोगों को पता है कि प्रियंका अपने पति निक को लेकर बेहद परेशान रहती हैं, एक ऐसा डर है जो उन्हें दिन रात सताता है। जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया था कि वे निक जोनस की वजह से रातभर ठीक से सो नहीं पाती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Felt like wearing a saree. So I did...At home. Miss everyone. ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Apr 25, 2020 at 9:45pm PDT

दरअसल, प्रियंका ने अपने पति की खतरननाक बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा था कि निक को काफी छोटी उम्र से ही डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी है जिसे लेकर वे बेहद चिंतित रहती हैं। प्रियंका ने कहा कि 'मैं रात में कई बार उठकर ये चेक करती रहती हूं कि निक ठीक तो है। हालांकि निक खूद इस बीमारी को लेकर सतर्क रहते हैं। वे खुद पर इस खतरनाक बीमारी को हावी नहीं होने देते, लेकिन बावजूद इसके मुझे उनकी चिंता सताती रहती है। मैं रात में कई बार उठकर उनका शुहर लेवल चेक करती रहती हूं।'

प्रियंका चोपड़ा के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, बेबी बंप की तस्वीरें हुई वायरल

बचपन में कोमा में चले गए निक जोनस
आपको बता दें कि महज 13 साल की उम्र से ही निक टाइप वन डायबिटीज के शिकार हैं। निक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वे डायबिटीज की वजह से कोमा में भी चले गए थे और उन्हें खुद पता नहीं चला कि वे कब इससे बाहर भी निकस आए। 

comments

.
.
.
.
.