Sunday, Apr 02, 2023
-->
priyanka-chopras-special-red-lehenga-sabyasachi

प्रियंका की शादी का जोड़ा है बेहद खास, 110 कारीगरों ने बनाया और...

  • Updated on 12/5/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। क्रिश्‍चन शादी में प्रियंका ने वाइट गाउन पहना वहीं हिंदू रिति रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना।

कलकत्ता का लहंगा
खास बात तो ये है ये लहंगा कोई साधारण लहंगा नहीं है बल्कि बेहद खास है। सब्‍यसाची मुखर्जी ने प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे के बारे में बताते हुए लिखा- यह पूरा लहंगा हाथ से की गई कारीगीरी से बना है। इस लहंगे को एक-दो नहीं बल्कि पूरे 110 कोलकाता के कारीगरों ने मिलकर बनाया है, जिसमें पूरे 3,720 घंटों का समय लगा है।

अनकट डायमंड ज्‍वेलरी
प्रियंका ने अपने लहंगे के साथ जो ज्वैलरी पहनी थी वो अनकट डायमंड की थी। वहीं पन्ना और जपानी मोतियों से 22 कैरेट गोल्‍ड में बनी थी। बता दें कि निक ने भी सब्‍यसाची की शेरवानी पहनी थी।

Navodayatimes18 फीट लंबा केक

प्रियंका और निक ने अपनी शादी में जो केक काटा वो 18 फीट लंबा था। इसे निक के पर्सनल शेफ्स ने तैयार किया था। ये शेफ निक ने दुबई और कुवैत से बुलाए थे। इस 6 ट‍ियर केक को मिनार जैसा लुक द‍िया गया था। 

बता दें कि प्रियंका की चूड़ा सेरेमनी के दौरान उनके चाचा यानि कि परिणीति चोपड़ा के पापा ने उन्हें 21 चूड़ियां तोहफे के रूप में दीं। जैसे कि हम सब जानते हैं कि प्रियंका के पिता इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए उनके कन्यादान की रस्म भी परिणीति के माता-पिता ने पूरी की। 

शादी के बाद उनका एक रिसेप्शन को दिल्ली में हो चुका है और दूसरा अभी मुंबई में होगा। दिल्ली में हुए इस हाई-प्रोफाईल वेडिंग रिसेप्शन में केवल पॉलीटीशियंस को आमंत्रित किया गया था। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करने पहुंचे थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.