Saturday, Sep 30, 2023
-->
priyanka-kept-the-fast-of-karva-chauth-breaking-the-fast-after-reaching-the-jonas-concert

प्रियंका चोपड़ा ने इस अंदाज में रखा करवा चौथ का व्रत

  • Updated on 10/18/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। पति के विदेश में होने के बाद भी पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ की और उन्होंने जोनस कॉन्सर्ट में जाकर अपना व्रत तोड़ा।

'मोतीचूर चकनाचूर' के इस गाने में अपनी शादी को लेकर उतावले दिखे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी वृहस्पतिवार को पति के लिए करवाचौथ का व्रत किया। उन्होंने इस मौके पर त्योहार की सारी रस्में अदा की, मेहंदी लगवाई जिस पर पति निक का नाम भी था। साथ ही लाल साड़ी और चूड़ा पहनकर सजीं हुई थी। प्रियंका ने अपने पहले करवाचौथ व्रत को यादगार बना दिया।

फिल्म 'इत्तेफाक' 25 अक्टूबर 2019 को चीन में होगी रिलीज

दरअसल, पति निक जोनस इस खास मौके पर विदेश में अपने कॉनसर्ट में व्यस्त थे। प्रियंका ने पति निक जोनस के कॉनसर्ट में पहुंचकर अपना व्रत तोड़ा। जोनस कॉनसर्ट में प्रियंका लाल रंग की साड़ी पहनकर पहुंची और सारे विधि-विधान के साथ अपने व्रत को तोड़ा।

सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी ने अपने पहले करवाचौथ व्रत की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पति निक ने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी बीवी भारतीय है। वो हिंदू है, और हर मायने में शानदार है। उन्होंने मुझे अपने संस्कृति और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं। आपको करवाचौथ की बधाई’।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My wife is Indian. She is Hindu, and she is incredible in every way. She has taught me so much about her culture and religion. I love and admire her so much, and as you can see we have fun together. Happy Karva Chauth to everyone!

अक्तू॰ 17, 2019 को 9:10अपराह्न PDT बजे को Nick Jonas (@nickjonas) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बता दें प्रियंका की हाल ही में फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका ने एक मां का रोल निभाया है। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरहान अख्तर ने लीड रोल की भूमिका निभाई है।    

comments

.
.
.
.
.