Sunday, Sep 24, 2023
-->
priyanka-nephew-and-nick-jonas-instagram-photo-viral

प्रियंका के भतीजे के साथ मस्ती करते दिखे निक, फैंस ने किए प्यारे कमेंट्स

  • Updated on 10/29/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों बॉलीवुड में जहां एक तरफ रणवीर- दीपिका की शादी की चर्चाएं हो रही हैं वहीं दूसरी ओर निक और प्रियंका भी लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में निक जोनस प्रियंका के भतीजे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Nephew and boo.. 😍❤️ @ayd.in you r so cute! @irfan525 @stace1711

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Oct 28, 2018 at 3:07pm PDT

सोशल माडिया पर फैंस इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं। हाल ही में निक जोनस ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए एक शानदार घर खरीदा है। यह घर इतना आलिशान और बड़ा है कि जो एक बार देखेगा उसे बस निहारता ही रह जाएगा। निक ने ये घर लॉस एंजलेस में खरीदा है।

Navodayatimes

शादी के बाद दोनों इसी घर से अपनी नई लाइफ की शरूआत करने वाले हैं। ये घर जितना शानदार है उतना ही कीमती भी है। इस घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर है। 

Pics: अर्जुन की मां के अंतिम संस्कार में पहुंची उनकी एक्स वाइफ, गर्लफ्रेंड गैबरीला भी आई नजर

सूत्रों के मुताबिक दोनों इस साल, नवंबर के अंत में शादी करेंगे। हालांकि उनकी तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन खबरें है कि 2 दिसंबर 2018 को प्रियंका-निक एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी का समारोह जोधपुर में तीन दिनों का होगा। ये 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Bae ❤️@nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Oct 23, 2018 at 7:29pm PDT

कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए ये साफ कर दिया था कि प्रियंका और निक की शादी की तारीख फाइनल हो चुकी है। 

बिग बॉस के घर से बाहर हुए अनूप जलोटा, कहा- 'मेरा जसलीन का कोई रिश्ता नहीं'

कहा तो यह भी जा रहा है कि इस शादी में हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन, मेगन मार्कल, जैक एफ्रॉन के अलावा और भी कई और सितारें नजर आ सकते हैं। यानि कि इस शादी में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ हॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शामिल होंगी। बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में पूरे रीति रिवाज के साथ रोका किया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.