Monday, Jun 05, 2023
-->
priyanka-nick-honeymoon-photos-goes-viral

निक के साथ रोमांटिक मूड में दिखीं प्रियंका, तस्वीर देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार

  • Updated on 1/11/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 2 दिसंबर को जोछपुर के उम्मैद भवन में शाही शादी करने के बाद  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपने दूसरे हनीमून पर गए हुए हैं। दोनों कैरेबियन में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। जिसकी एक तस्वीर निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mr. & Mrs. Jonas

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Jan 10, 2019 at 3:46pm PST

उन्होंने अपनी और प्रियंका की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन में 'mr and mrs jonas' लिखा है। फैंस को दोनों का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है तभी सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Dogs and Christmas. 🐶 🎄 Wishing you all the best with your loved ones. @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on Dec 24, 2018 at 3:12pm PST

इसके अलावा ट्रिप से प्रियंका की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वे कैरेबियन के किसी समंदर किनारे झूला झूल रही हैं और निक उनका वीडियो बना रहे हैं। इन वायरल तस्वीर और वीडियो से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोंनो इस ट्रिप पर फुल ऑन मस्ती कर रहे हैं।

 'एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने जीता लोगों का दिल, मनमोहन सिंह को कहा देश का हीरो

Navodayatimes

हाल ही में दोनों को कैरेबियन के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। बता दें कि इससे पहले दोनों हनीमून पर ओमान भी गए थें जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल पर खूब वायरल हुई थी।

Navodayatimes

उस दौरान प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने समंदर किनारे रेत पर दिल बनाकर NS और PCJ लिखा था। बता दें कि दोनों ने 2 दिसंबर को जोछपुर के उम्मैद भवन में शाही शादी रचाई थी। इससे पहले भी दोनों ने साथ में कई बार ट्रिप किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

From our family to yours. Merry Christmas 🎄❤️🎉

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 25, 2018 at 1:06pm PST

वहीं निक-प्रियंका ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें वे निक के परिवार वालों के साथ लंदन में क्रिसमस मना रही थीं। साथ ही इस सेलिब्रेशन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी हिस्सा रहीं। 

कैंसर से जंग जीत कर घर वापस लौटे राकेश रोशन, रितिक ने शेयर की तस्वीर

दोनों ने जोधपुर के उम्मैद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रिवाज से शाही शादी की। दोनों का रिसेप्शन भी शादी की तरह ग्रैंड रहा। इस हाई प्रोफाइल शादी में वर-वधु के परिजनों के साथ ही बाॅलीवुड व हाॅलीवुड की कई नामी हस्तियों के शामिल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.