नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम के अलावा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका की बेटी मालती जब से इस दुनिया में आई है। तभी से फैंस उनकी एक झलक के लिए बेकरार हैं। वैसे तो एक्ट्रेस ने कई मौको पर बेटी की झलक शेयर की है लेकिन कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया है। वहीं, अब आखिरकार पहली बार प्रियंका की ने अपनी नन्ही परी मालती का चेहरा रिवील कर दिया है।
प्रियंका ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी है। सोमवार को एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ अवार्ड इवेंट में पहुंची थी। जहां उनके पति निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवार्ड दिए गए। इस इवेंट के दौरान का वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में नन्ही मालती मॉमी प्रियंका की गोज में बैठी नजर आ रही हैं। निक स्टेज पर स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका बेटी को गोद में खड़ा कर निक की तरफ इशारा करती हैं।
View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
प्रियंका की लाडली व्हाइट कलर के टॉप और क्रीम स्वेटर में बेहद क्यूट लग रही थीं। नन्ही मालती ने सिर पर हैड बैंड भी लगाया हुआ था। फैंस भी मालती को देख काफी खुश हैं, और वीडियो पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- "मालती निक की तरह लगती है।"
View this post on Instagram A post shared by priyanka chopra jonas (@priyankachopreo)
A post shared by priyanka chopra jonas (@priyankachopreo)
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड स्टार निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। जिसके बाद साल 2022 में कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट बना। प्रियंका-निक की बेटी का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।
शिवाजी के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी का...
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...
पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
अडाणी ग्रुप में विदेशी कंपनियों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने साधा...
दिल्ली सेवा अध्यादेश: माकपा ने AAP का समर्थन करने का किया ऐलान
मोदी सरकार नारों और झूठे वादों की बैसाखियों पर चल रही है: जयंत चौधरी
बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में आगे आया अयोध्या के साधुओं का समूह
खरगे का कटाक्ष - मोदी जी, लाल क़िले से महिला सम्मान का लंबा लेक्चर...
दिल्ली मेट्रो ने शुरू की एयरपोर्ट लाइन पर व्हाट्सऐप आधारित टिकट...