Thursday, Jun 01, 2023
-->
proper-patola-song-release-from-namastey-england

'Proper Patola' में दिखा अर्जुन-परिणीति का गजब का स्वैग, बादशाह ने किया रैप

  • Updated on 10/4/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का एक नाया गाना 'प्रॉपर पटोला' रिलीज हो गया है। 5 साल पहले आया 'प्रॉपर पटोला' गाना को रिक्रिएट कर के बादशाह ने इसे अपने अंदाज में दर्शाया है। वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस मजेदार पार्टी नंबर में बादशाह की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Baba calling me a PATOLA but dancing with other girls?? 🤔🙅‍♀️ @arjunkapoor

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Oct 1, 2018 at 1:16am PDT

इस ट्रैक में दोनों गजब के स्वैग में दिख रहे हैं। इस गाने में बादशाह ने रैप किया है और साथ ही दिलजीत दोसांझ और आस्था गिल ने इसे गाया है। इतना ही नहीं बादशाह ने इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है।

B'day Special: सोहा को पेरिस में रिंग पहनाकर किया था कुणाल ने प्रपोज

आपको बता दें कि यह गाना हर तरफ तहलका मचा रहा है। रिलीज होने के कुछ देर बाद ही इसे 4,77,717 लोगों ने देखा है।

इससे पहले फिल्म से 'भरे बाजार' और 'धूम धड़ाका' गाना रिलीज किया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन इन सब में से प्रॉपर पटोला को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में जहां परिणीति अपने सेक्सी मूव्ज से सबको दीवाना बना रही हैं वहीं अर्जुन भी रैप करते हुए काफी कूल लग रहे हैं।

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपने मजाकिया स्वभाव और दमदार केमिस्ट्री के साथ दर्शकों का रुझान अपनी तरफ बनाये रखना बखूबी जानते है। अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म "इशकजादे" के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। 

'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में बी-टॅाउन के इस पिता-बेटी की जोड़ी से होगी मुलाकात

फिल्‍म 'नमस्ते इंग्लैंड' की बात करें तो पहले इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्‍म जल्‍दी बन जाने की वजह से अब इसे 19 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा पर बेस्ड है। इसके अलावा अर्जुन और परिणीति की एक और फिल्म साथ में आने वाली है जिसका नाम है ‘संदीप और पिंकी फरार’। सूत्रों के मुताबिक अर्जुन राज कुमार गुप्ता की फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' और साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.