Friday, Jun 09, 2023
-->
punjabi singer balwinder safri died due to coma sosnnt

पंजाबी सिंगर Balwinder Safri का हुआ निधन, कोमा से बाहर आने के बाद हुई मौत

  • Updated on 7/27/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पांजबी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के जाने-माने गायक बलविंदर सफारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर को हार्ट से संबंधी समस्या थी, जिस वजह से वह पिछले 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। 

पंजाबी सिंगर Balwinder Safri का हुआ निधन
भर्ती होने के बाद उनका ट्रिपल बाइपास सर्जरी किया गया। लेकिन सर्जरी में कुछ समस्या होने की वजह से उनका एक और ऑपरेशन किया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई और गायक कुछ समय के लिए कोमा में चले गए। ऐसे में जब उनका सीटी स्कैन हुआ तो ब्रेन डैमेज के बारे में पता चला। इसके बाद जब वह धीरे-धीरे कोमा से बाहर आने लगे थे। उनकी सेहत में सुधार देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल से डिस्चॉर्ज कर दिया। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनकी मौत हो गई।

बता दें कि बलविंदर की उम्र 63 साल थी। बलविंदर सफरी के निधन पर पूरा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.