Friday, Sep 22, 2023
-->
pushpa star allu arjun has more followers than rajinikanth on twitter sosnnt

Allu Arjun ने ट्विटर पर Rajinikanth को पछाड़ा, बने सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले साउथ स्टार

  • Updated on 2/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तेलगू स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने वैसे तो कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन 'पुष्पा' (film pushpa) उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने साउथ ही नहीं बल्कि देशभर में धूम मचाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस (box office) पर भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

Allu Arjun ने रजनीकांत को पछाड़ा
फिल्म में बेहतरीन डायलॉग, दमदार अभिनय और डांस मूव्स के चलते अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया छाए हुए हैं। देश के बड़े-बड़े सेलेब्स उनके फिल्म के डायलॉग और डांस स्टेप्स पर वीडियोज बना रहे हैं। ऐसे में एक्टर की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। 

Pushpa Box-office Collection Day 25: Allu Arjun Starrer Revealed

इसी बीच एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। फैन फॉलोइंग के मामले अब अल्लू अर्जुन ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को भी पछाड़ दिया है। जी हां, ट्विटर पर अल्लू अर्जुन के 6.5 मिलियन फॉलोअर्स (Allu Arjun twitter followers) हो गए हैं तो वहीं रजनीकांत को 6.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.