Friday, Dec 01, 2023
-->
r madhavan son vedant brought laurels to india, won 5 gold medals in swiming

R Madhavan के बेटे वेदांत ने रोशन किया भारत का नाम, तैराकी में जीते 5 गोल्ड मेडल

  • Updated on 4/17/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आर माधवन एक अच्छे एक्टर होने के साथ एक बेहतर फैमिली पर्सन भी है। वह अपने परिवार के साथ हर मौके पर खड़े रहते हैं। माधवन के बेटे वेदांत एक्टिंग की दुनिया से दूर है और खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि वेदांत तैराकी करते हैं। 

आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीते 5 गोल्ड मेडल
हाल ही में हुए मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में वेदांत ने भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। इस खुशी के मौके पर उनके पिता का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर माधवन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में  एक्टर ने वेदांत की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वेदांत भारतीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 

इस पोस्ट को शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन में लिखा , "भगवान की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए 5 स्वर्ण (50, 100,200,400 और 1500 मी) के साथ 2 पीबी प्राप्त हुए। यह प्रतियोगिता मलेशियाई आमंत्रण आयु समूह चैंपियनशिप 2023 में इस सप्ताह के अंत में कुआलालंपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर हम प्रफुल्लित और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।"

इस खुशी के मौके पर लोग वेदांत को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर माधवन अपने काम के साथ फैमिली को भी पूरा समय देते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधवन पिछली बार 'रॉकेट्री' और 'धोखा' में दिखाई दिए थे।    
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.