Sunday, Jun 04, 2023
-->
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown fact about singer

B'day Spl:  सुरों के सरताज राहत फतेह अली खान, असल में हैं सलमान खान से भी छोटे !

  • Updated on 12/9/2022

नई दिल्ली / टीम डिजिटल। जब भी संगीत की बात होती है तो कुछ गायक ऐसे हैं जिनकी आवाज आपके जहन में उतर जाती है। मशहूर गायक राहत फतेह अली खान अपनी सुरीली आवाज से मन को रूहानी सुकून देने वाली गायकी के लिए जाने जाते हैं। आज यह फेमस सिंगर अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने सुरों की बेजोड़ ताकत से राहत अली पूरी दुनिया में जाने और पहचाने जाते हैं। हमने एक से एक शानदार और यादगार गानों में उनकी आवाज को सुना है। लोग उनके गानों के बहुत बड़े दीवाने है और उन्हें बेहद पसंद करते हैं। 

विरासत में मिली गायकी
आपको बता दें कि राहत अली को गायकी उनकी विरासत में मिली है। क्योंकि उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य गायन से जुड़े हुए है। राहत अली खान ने  शुरुआत में अपने चाचाजी के साथ कव्वाली गानी शुरु की थी। उनके पिताजी फर्रुख फतेह अली खान भी कव्वाली में बेहद खास रुचि रखते थे। आपको बता दें कि राहत फतेह अली खान का जन्म  9 दिसंबर 1974 को पाकिस्तान के फैसलाबाद में हुआ था। राहत जी  ने अपने दादाजी की बरसी पर अपना पहला परफॉर्मेंस दिया था। लोग राहत की इस परफॉर्मेंस से बहुत हैरान हो गए थे। राहत ने अपने गायन से बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है।

भारत में क्यों हुए बैन
भारत पर 14 फरवरी 2019 के दिन पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। यह दिन भारतीय सेना और पूरे देशवासियों के लिए  एक काला दिन रहा था। जिसके बाद देश  में पाकिस्तान के सभी स्टार्स को बैन करने का मांग होने लगी। लोगों की मांगों को ध्यान में रखते  हुए पाक स्टार्स को भारत में बैन कर दिया गया, इसीलिए  राहत सहित सभी पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत को अलविदा कह दिया। राहत के लिए यह बेहद ही कठिन समय रहा क्योंकि उनके कई स्टेज शो और फिल्में उस समय थी जो पीछे रह गईं।  

 राहत के पॉपुलर सॉन्ग 

 राहत फतेह अली खान के वैसे तो कई गानें बहुत पॉपुलर हैं लेकिन में से सबसे ज्यादा जो लोगों को पसंद है उनमें कुछ स्पेशल सॉन्ग शामिल हैं।

'दिल्लगी'

यह गाना राहत फतेह अली खान के गानों में लोगों का सबसे पसंदीदा गाना है। गाने के बोल और राहत की आवाज मन को रूहानी सुकून देता है। 

'आफरीन - आफरीन'

यह गाना राहत फतेह अली खान के मोस्ट पॉपुलर गानों में शामिल है। जिसे सुनकर आप अपनी ही दुनिया में खो जाएंगें।

'जरूरी था'

यह गाना जब आया तो लोगों को इसने अपना दीवाना बना दिया। आज भी यह गाना लोगों द्वारा खूब सुना और पसंद किया जाता है। 

'हल्का हल्का'

राहत का यह सॉन्ग भी लोग बहुत पसंद करते है। जब भी मन उदास और दुखी होता है तो यह गाना मन को एक सुकून से भर देता है।

'तू इतनी खूबसूरत है'

यह गाना भी राहत फतेह अली खान के बेस्ट सॉन्ग्स में शुमार है। लोग इसे अपने दिल से गाते और सुनते हैं। 

 

comments

.
.
.
.
.