Tuesday, May 30, 2023
-->
rahul-roy-birthday-special-unknown-facts

B'day Spl: महीनों तक फिल्म न मिलने पर परेशान राहुल को ऐसे मिलीं 60 फिल्में

  • Updated on 2/8/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय 'आशिकी' फिल्म से रातों रात स्टार बन गए थे, लेकिन फिर भी बॉलीवुड में अपनी जगह नहीं बना पाए। आज राहुल रॉय 51 साल के हो गए हैं। काफी समय से इंडस्ट्री से गायब राहुल अब फिर से फिल्मों में वापसी को तैयार हैं। वैसे बिग बॉस के पहले सीजन में राहुल ने हिस्सा लिया था। राहुल ने दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की और साथ ही वे मॉडलिंग किया करते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Memories Forever ❤️ Happy Birthday SalmanKhan - Stay blessed!

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on Dec 26, 2018 at 7:55pm PST

खबरें हैं कि राहुल अब कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'वेलकम टू रशिया' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने दी। वैसे इसके अलावा भी उनके पास 3 फिल्में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

JLT

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on Dec 21, 2018 at 3:41am PST

ऐसे मिली 'आशिकी' 

राहुल बिजनेसमैन फैमिली से हैं, उन्होंने कभी हिरो बनने का नहीं सोचा था। हुआ कुछ यूं था कि राहुल की मां आर्टिकल लिखा करती थीं। एक बार उनका आर्टिकल पढ़कर महेश भट्ट उनसे मिलने पहुंचे। घर पर राहुल की तस्वीर देखकर भट्ट ने राहुल के बारे में पूछा। उस वक्त वो घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद राहुल ने महेश भट्ट को फोन किया और महेश भट्ट ने उन्हें 'आशिकी' फिल्म ऑफर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Memories @officialraveenatandon #RahulRoy #RaveenaTandon #Bollywood #memories

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on Jan 30, 2019 at 9:35pm PST

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Some memories never fade 🙏❤️❤️

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on Nov 20, 2018 at 10:14pm PST

जब भट्ट ने कहा 'तू तो स्टार बन गया'

एक बार थिएटर में फिल्म 'आशिकी' खत्म होने के बाद सबको पता चला कि राहुल मैनेजर के केबिन में हैं तो वे हल्ला मचाने लगे। लोग मैनेजर के केबिन को तोड़ने की कोशिश करने लगे। बाद में किसी तरह बचकर राहुल वहां से बाहर निकले। रास्ते में मुकेश भट्ट ने राहुल से कहा, 'तू तो स्टार बन गया'। बता दें कि 'आशिकी' 6 महीने तक हाउसफुल रही थी।

6 महीने तक नहीं मिली कोई फिल्म

'आशिकी' के हिट होने के 6 महीने बाद भी राहुल को कोई काम नहीं मिला। वो परेशान होकर महेश भट्ट के पास गए और कहा कि इतना समय हो गया अब तक कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई। तब भट्ट ने समझाया कि अभी लोग तुम्हें देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि तुम्हें कैसे दिखाया जाए। 8-9 महीने के बाद अचानक उनके पास 60 फिल्मों के ऑफर एक साथ आ गए। राहुल ने 11 दिनों में 47 फिल्में साइन कीं वो एक दिन में तीन-तीन फिल्मों की शूटिंग करते थे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.