नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa ) को दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। राजकुमार और पत्रलेखा 6 साल से साथ हैं। दोनों अपने इस खूबसूरत रिश्ते को एक नए पड़ाव पर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों आज यानी कि 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
राजकुमार आज पत्रलेखा के साथ द ओबेरॉय सुखविला स्पा रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। एक लग्जरी होटल है जहां राजकुमार और पत्रलेखा शादी करेंगे। इस होटल में प्राइवेट पूल, आर्युवेदिक प्रोग्राम और सीजनर कूशन है।
खास बात ये है कि इस होटल में 4 तरह के कमरे हैं और इन चारों की अलग-अलग कीमत है। प्रीमियर रूम यहां सबसे सस्ता है जिसकी कीमत 37, 500 रुपये है। इसके अलावा होटल एक रॉयल फॉरेस्ट टेंट भी दिलवाता है जिसमें प्राइवेट पूल होता है और इसकी कीमत 75 हजार है। वहीं लग्जरी विला है प्राइवेट पूल के साथ जिसकी कीमत 2 लाख है इसके साथ ही कोहिनूर विला भी है, जो 6 लाख का है।
शादी के सभी फंक्शन इसी रिजॉर्ट में हुए हैं। अपनी शादी में पत्रलेखा सब्यसाची साड़ी पहनेगी। उसकी एक दोस्त ने बताया कि पत्रलेखा हमेशा से अपने इस खास दिन सब्यसाची को पहनने का सपना देखती थी। वे एब्रॉएड्री डिजाइनर साड़ी पहनने वाली हैं। पत्रलेखा की दोस्त के अनुसार उन्होंने एक डिजाइनर लहंगा और रेशम का दुपट्टा भी लिया है।
बता दें कि शादी के लिए यह कपल अपनी फैमिली के साथ चंडीगढ़ कई दिन पहले ही पहुंच गया था। पत्रलेखा का परिवार शिलांग से पहले ही आ चुका है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अडाणी मुद्दे पर PM मोदी पर निशाना साधा
अडाणी समूह को दिए कर्ज पर SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने दी सफाई
कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को किया निलंबित
अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर विपक्षी दलों ने दिया...
त्रिपुरा में माकपा-कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा में खलबली, नड्डा ने दी...
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया...
अडाणी समूह को बैंकों के कर्ज को लेकर RBI भी हुआ सक्रिय
अडाणी पोर्ट्स, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी के आउटलुक को S&P Global ने...
अडाणी के शेयरों को 'कृत्रिम' ढंग से गिराने के लिए हिंडनबर्ग के...
मूडीज ने चेताया - शेयरों में भारी गिरावट से प्रभावित होगी अडाणी ग्रुप...